Samachar Prahari
Other

कोर सेक्टर की ग्रोथ सिकुड़कर 4.5 फीसदी रही

Share

देश के 8 कोर सेक्टर्स की ग्रोथ जुलाई में घटी, , जून में ग्रोथ रेट 13.2 प्रतिशत
मुंबई। भारत के आठ प्रमुख क्षेत्रों की उत्पादन वृद्धि जुलाई में घटकर छह महीने के निचले स्तर यानी 4.5 पर्सेंट पर आ गई है। जून में ग्रोथ रेट 13.2 फीसदी थी।
कॉमर्स मिनिस्ट्री की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में भारत के 8 सबसे अहम कोर सेक्टर्स की ग्रोथ घटकर 4.5 पर्सेंट हो गई है। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने बुधवार को (31 अगस्त 2022) को आंकड़े जारी किए हैं। जुलाई में 8 में से 6 कोर सेक्टर में आउटपुट बढ़ा है। इन सेक्टर्स की ग्रोथ में बड़ी गिरावट देखी गई है। कोल, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रिसिटी, फर्टिलाइजर्स, सीमेंट और स्टील शामिल हैं।
वाणिज्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में कोयले का उत्पादन सालाना आधार पर 11.4 प्रतिशत और बिजली उत्पादन 2.2 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले की तुलना में जुलाई में रिफाइनरी उत्पाद और उर्वरक उत्पादन दोनों में 6.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
इसके अलावा, सीमेंट उत्पादन 2.1 प्रतिशत और इस्पात उत्पादन 5.7 प्रतिशत बढ़ा है। कच्चे तेल के उत्पादन में एक साल पहले के मुकाबले 3.8 फीसदी की गिरावट आई है। प्राकृतिक गैस का उत्पादन 0.3 फीसदी गिरा है।

Share

Related posts

हंगामेदार हो सकती है जीएसटी परिषद की बैठक

samacharprahari

जब परदे के पीछे मिले भारत–इज़रायल, और इंदिरा गांधी ने बना दिया चुनावी मुद्दा

samacharprahari

50 लाख मासिक टर्नओवर करने पर एक प्रतिशत जीएसटी का भार

samacharprahari

Leave a Comment