Samachar Prahari
OtherTop 10क्राइम

फिटनेस ट्रेनर के पास से ढाई करोड़ रुपये का हाथी दांत जब्त

Share

करीब ढाई करोड़ रुपये का हाथी दांत जब्त
तस्करी के आरोप में दो आरोपी पकड़े गए

मुंबई। ठाणे जिले में पुलिस ने करीब ढाई करोड़ रुपये मूल्य का हाथीदांत जब्त किया है। पुलिस ने हाथीदांत की तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 42 वर्षीय अमित वर्लीकर और 40 वर्षीय सागर पाटिल के तौर पर की गई है। इनके खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम-1972 की विभिन्न धाराओं के तहत कलवा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सूत्रों के अनुसार, ठाणे पुलिस की क्राइम यूनिट-1 ने मंगलवार को कलवा से करीब 1.4 किलोग्राम हाथीदांत जब्त किया था। खुफिया सूचना के आधार पर कलवा के शिवाजी पार्क परिसर में पुलिस टीम ने जाल बिछाकर दो लोगों को पकड़ लिया। इनके पास से एक थैला बरामद हुआ।

जांच के दौरान, थैले में 34.50 सेंटीमीटर लंबा और आठ सेंटीमीटर चौड़ा हाथीदांत का एक टुकड़ा मिला। हाथीदांत पर एक महिला की छवि और कुछ कलाकृतियां उकेरी गई हैं। नीचे के हिस्से में अंग्रेजी के वर्ण और कुछ अंकों के अलावा विदेशी भाषा में कुछ लाल रंग में लिखा हुआ था। इस हाथीदांत की कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपये आंकी गई है।


Share

Related posts

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक करोड़ रुपये की ठगी

Prem Chand

प्रोजेक्ट चीताः कूनो नेशनल पार्क में एक और चीता की मौत

samacharprahari

आजम के स्कूल पर लगा ताला, अखिलेश बोले- ताले बनना थोड़े बंद हो जाएंगे, सरकार भी कितने दिल चलेगी…

samacharprahari

Leave a Comment