ताज़ा खबर
OtherPoliticsक्राइमदुनिया

फलस्तीनी बंदूकधारी ने यरुशलम में की बस पर गोलीबारी, आठ नागरिक जख्मी

Share

यरुशलम। यरुशलम में ‘ओल्ड सिटी’ के पास रविवार तड़के एक फलस्तीनी बंदूकधारी ने एक बस पर गोलीबारी कर दी, जिसमें आठ इज़राइली नागरिक जख्मी हो गए। यह हमला इज़राइल और उग्रवादियों के बीच गाज़ा में भड़की हिंसा के एक हफ्ते बाद हुआ है।

इज़राइली अस्पतालों के मुताबिक, दो घायलों की हालत नाज़ुक है, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। इज़राइल में अमेरिकी राजदूत टॉम नाइड्स ने ट्विटर पर कहा कि घायलों में अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं।

दूतावास के एक प्रवक्ता ने इस बाबत और कोई जानकारी नहीं दी। ओल्ड सिटी की दीवार के बाहर ज़िऑन पहाड़ी पर डेविड (पैगंबर दाऊद) के मज़ार के पास पार्किंग स्थल पर कुछ लोग बस इंतजार कर रहे थे थी, एक शख्स ने गोलीबारी शुरू कर दी।

इज़राइली मीडिया ने संदिग्ध हमलावर की पहचान 26 वर्षीय फलस्तीनी के तौर पर की है, जो पूर्वी यरुशलम का रहने वाला है। रविवार को कैबिनेट की बैठक में इज़राइल के प्रधानमंत्री येर लापिद ने कहा कि संदिग्ध हमलावार यरुशलम का निवासी है और उसने अकेले ही हमला किया था।


Share

Related posts

‘एक देश-एक चुनाव’ के समर्थन में हैं पूर्व राष्ट्रपति कोविंद

samacharprahari

एडटेक कंपनी ने 600 कर्मचारियों को निकाला

Prem Chand

नरेश गोयल की 538 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी जब्त

Prem Chand

वैश्विक तनाव की सुलगती धरती: क्या हथियार निर्माता कंपनियों का चल रहा है खेल?

Prem Chand

जातीय जनगणना नहीं होने पर जनगणना का होगा बहिष्कारः लालू

Vinay

टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Prem Chand