Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10भारतराज्य

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष के वकील की हार्ट अटैक से मौत

Share

वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में मुस्लिम पक्ष अंजुमन इंतेजामिया कमिटी के वकील अभय नाथ यादव की हार्ट अटैक होने से मौत हो गई। रविवार की देर रात को अचानक हार्ट अटैक की शिकायत पर परिजनों ने उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

साथी वकील नित्यानंद राय ने बताया कि रविवार को 10:30 बजे के करीब अभय यादव को मेजर हार्ड अटैक आया, जिसके बाद उन्हें पहले त्रिमूर्ति और फिर शिवम अस्पताल ले गए। पिछले महीने 22 तारीख को ही बेटी की शादी की थी।

मुस्लिम पक्ष की ओर से है प्रमुख वकील
श्रृंगार गौरी नियमित दर्शन पूजन मामले में अंजुमन इंतजामिया कमेटी की तरफ से अभय नाथ यादव प्रमुख वकील के तौर पर पेश होते रहे हैं।


Share

Related posts

जनता के बीच सोच-समझकर बोलें राहुल गांधी : चुनाव आयोग

Prem Chand

एयरपोर्ट पर हार्ट अटैक से पायलट की मौत, 3 महीने में तीसरी घटना

samacharprahari

हनीवेल 10 ऑक्सीजन संयंत्र लगाएगा, महाराष्ट्र में लगेंगे 4 संयंत्र

Prem Chand

Leave a Comment