ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारतराज्य

श्रीलंका के हालात बिगड़े, प्रेसिडेंट हाउस पर जनता का कब्जा

Share

राष्ट्रपति गोटबाया भागे, देश छोड़ने की अटकलें

कोलंबो। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। श्रीलंका में आर्थिक संकट को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच आंदोलनकारियों ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के सरकारी आवास पर कब्जा कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स में राजपक्षे के देश छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने भी इस्तीफा देने के बाद आगजनी और हिंसक प्रदर्शनकारियों से बचने के लिए परिवार सहित घर छोड़कर भागना पड़ा था।

श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ लंबे वक्त से ‘Gota Go Gama’ और ‘Gota Go Home’ आंदोलन जारी है।

प्रधानमंत्री ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने स्थिति पर चर्चा करने और त्वरित समाधान के लिए पार्टी नेताओं की आपात बैठक बुलाई है। वह स्पीकर से संसद को बुलाने का भी अनुरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी मार्च से ही राजपक्षे का इस्तीफा मांग रहे हैं।

मई में तत्कालीन प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद श्रीलंका जल उठा था। दंगाइयों ने राजपक्षे के पुश्तैनी घर और सांसद व मंत्रियों के घरों में आग लगा दी थी।


Share

Related posts

कानपुर में ट्रेन हादसे पर साजिश की बू! अब IB करेगी जांच

samacharprahari

टाटा या लार्सन एंड टर्बो करेंगे नए संसद भवन का निर्माण

samacharprahari

राज्य में एक लाख करोड़ का निवेश लक्ष्यः मुख्यमंत्री ठाकरे

samacharprahari

गडकरी बोले- वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में मुंह छिपाता हूं, दुनिया में सड़क हादसों का सबसे गंदा रिकॉर्ड हमारा; देश में एक्सीडेंट कम होने के बजाय बढ़े हैं

Prem Chand

सुरक्षा परिषद का अध्‍यक्ष बना भारत

samacharprahari

अदालत ने वरवर राव के परिजनों को मिलने की इजाजत दी

samacharprahari