Samachar Prahari
Other

हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को दिया झटका, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा

Share

अहमदाबाद, 18 मई 2022 । कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए त्यागपत्र को ट्विटर पर पोस्ट कर यह जानकारी दी कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हार्दिक ने कांग्रेस पर गुजरात विरोधी सोच होने का आरोप लगाया और दावा किया कि कांग्रेस सिर्फ विरोध की राजनीति कर रही है और खुद को एक विकल्प के तौर पर पेश करने में विफल रही है।

हार्दिक कहा, आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। हार्दिक ने यह भी कहा, मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाउंगा।


Share

Related posts

आईपीओ न मिलने पर अब चार दिन में मिलेगी रकम

samacharprahari

महाराष्ट्र पर कर्ज का बोझ: हर नागरिक पर करीब एक लाख रुपये का भार, विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल

samacharprahari

लॉकडाउन में प. रे. ने स्क्रैप बेच कर 45 करोड़ कमाए

samacharprahari

Leave a Comment