Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ऑटोटेकताज़ा खबरदुनियाभारत

रूस ने दागा दुनिया का सबसे बड़ा लेजर गाइडेड मोर्टार

Share

मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध पिछले 80 दिनों से जारी है। इस युद्ध में रूस और यूक्रेन दोनों ही पक्षों के हजारों सैनिक मारे जा चुके हैं। अब तक अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। इसके बावजूद फिलहाल कोई भी देश हार मानने या संघर्षविराम को तैयार नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर के अनुसार, रूस ने यूक्रेन पर दुनिया का सबसे बड़ा लेजर गाइडेड मोर्टार दागा है।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में दिखाया गया है कि रूसी सेना अब 2S4 टायलपैन 240 मिमी मोर्टार का इस्तेमाल कर रही है। 2S4 टायलपैन दुनिया का सबसे बड़ा लेजर गाइडेड मोर्टार है।

रूसी सेना इस मोर्टार से यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल में स्थित अजोवस्टल स्टील प्लांट पर हमले कर रही है। यह मोर्टार जमीन के ऊपर ही नहीं, बल्कि नीचे भी सुरंगों में छिपे हुए दुश्मनों को ढेर करने में सक्षम है।

बता दें कि 2S4 टायलपैन मोर्टार को एसए-4 गनेफ सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम पर फिट किया गया है। यह सेल्फ प्रोपेल्ड है। इस मोर्टार को पहली बार 1975 में सोवियत सेना में शामिल किया गया था। इस मोर्टार की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इससे 108 किलोग्राम या 226 किलोग्राम के हाई एक्सप्लोसिव राउंड को फायर किया जा सकता है। इसे ऑपरेट करने के लिए नौ लोगों के क्रू की जरूरत होती है।


Share

Related posts

आईपीएल 2020: करते रहो चाइनीज कंपनियों का बहिष्कार, स्पॉन्सर बनी रहेगी वीवो

samacharprahari

झोपड़ी हटवाने पहुंचे भाजपा नेता को महिला ने पीटा

Prem Chand

पीएनबी ने गलवान शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

samacharprahari

Leave a Comment