Samachar Prahari
Other

आसाराम बापू के आश्रम में कार से मिला लड़की का शव, आश्रम सील

Share

गोंडा, 8 अप्रैल 2022 । संत आसाराम बापू के आश्रम में कार में लड़की का शव पाया गया है। मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आश्रम को सील कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, मृतक लड़की अपने घर से चार दिन से गायब थी, पांचवें दिन उसका शव आसाराम बापू के आश्रम में कई दिनों में खड़ी कार से मिला है। कार के अंदर से दुर्गंध आने पर आश्रम के कर्चमारी ने गाड़ी खोलकर देखा तो उसके अंदर से शव बरामद मिला।

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के बिमौर गांव में स्थित आसाराम बापू के आश्रम की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और आश्रम दोनों को सील कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या कर शव को छिपाए जाने का मामले प्रतीत हो रहा है। इस घटना की पूरी तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगी।


Share

Related posts

महंगाई की दोहरी मार: FMCG कंपनियों की नई तैयारी, दाम बढ़ाने के साथ पैकेट में कम मिलेगा सामान

samacharprahari

मुंबई हवाईअड्डे पर उतरे स्पाइसजेट के विमान का टायर खराब पाया गया

samacharprahari

गर्ल्स स्टूडेंट और महिला स्टाफ का यौन शोषण!

samacharprahari

Leave a Comment