ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

एक अंडा करी और 5 अप्पम का बिल देख भड़के विधायक जी, कर दी शिकायत

Share

तिरुवनंतपुरम। देश में पेट्रोल-डीजल के साथ ही एलपीजी की कीमतें भी बढ़ रही हैं। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में करीब 250 रुपये की बढ़ोतरी होने से जहां सस्ते दाम पर खाना खानेवालों की परेशानी बढ़ गई है, तो वहीं होटल व ढाबे चालकों की मनमानी और बिल भी डबल हो गए हैं। तिरुवनंतपुर में एक विधायक को पांच अप्पम और एक अंडा करी के लिए 184 रुपये का भुगतान करना पड़ा। उन्होंने जिलाधिकारी महोदय से इसकी शिकायत कर दी।

बता दें कि रेस्टोरेंट और ढाबों पर कम मार्जिन पर बिजनेस होता है। यहां पर सस्ती दर पर भोजन मिलता है। गैस के दाम बढ़ाए जाने से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर करीब 2300 रुपये (19 किलो) हो गए हैं। ऐसे में रेस्टोरेंट वाले अपने प्रोडक्ट महंगे कर रहे हैं, जिससे ग्राहकों के साथ कई बार विवाद भी हो रहे हैं।

तिरुवनंतपुरम में माकपा विधायक और ट्रेड यूनियन नेता पी.पी. चितरंजन ने कहा कि वह अपने गृह जिले-अलाप्पुझा में एक स्थानीय रेस्तरां से ज्यादा बिल पाकर हैरान हैं, जहां उन्होंने नाश्ता किया था।

उन्होंने कहा,‘मैंने केवल पांच अप्पम और एक अंडा करी (100 रुपये) ली थी, जिसमें दो अंडे और कुछ ग्रेवी थी और बिल 184 रुपये आया। मैं चौंक गया और मैंने पूछा कि क्या उसके बिल में कोई गलती है। जब जवाब आया कि बिल सही है, मैंने शिकायत दर्ज करने का फैसला किया और अलाप्पुझा जिला कलेक्टर के पास शिकायत की।’

विधायक ने कहा, ‘अप्पम इतना पतला था कि अगर पंखा चलाया जाता है, तो वह उड़ जाता। एक अंडे की कीमत कितनी है, 4 रुपये या 4.50 रुपये हो सकती है और एक किलोग्राम प्याज की कीमत 15 रुपये है और मुझे जो बिल मिला है उसे देखें।’ उन्होंने आगे कहा कि रेस्तरां में कोई एयर कंडीशन भी नहीं था। उन्होंने जो शिकायत दी थी, उसका असर दिखाई दिया और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके में छापा मारा और रेस्तरांचालक के खिलाफ कार्रवाई की।


Share

Related posts

एनपीसीएल के सब स्टेशन में भीषण आग

samacharprahari

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ड्रग्स केस दर्ज़

samacharprahari

बनाता था तलाकशुदा महिलाओं को शिकार, अब अरेस्ट

samacharprahari

बच्ची से रेप के जुर्म में बुजुर्ग को तीन साल की सजा

Prem Chand

सेंसेक्स की शीर्ष कंपनियों का मार्केट कैप 2.30 लाख करोड़ बढ़ा

samacharprahari

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने हिज़बुल कमांडर अशरफ मौलवी समेत 3 आतंकी किए ढेर

Prem Chand