Samachar Prahari
Other

आतंकी केस में एनआईए का पुणे में छापा

Share

मुंबई, 7 मार्च 2022। एनआईए ने सोमवार को पुणे में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रोविंस से जुड़े केस में तलहा खान नामक संदिग्ध के यहां छापा मारा । एनआईए ने एक बयान में कहा है कि खान के यहां तलाशी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने 8 मार्च, 2020 को कश्मीरी दंपत्ति जहांजैब और हीना बैग को पकड़ा था। बाद में केस एनआईए को ट्रांसफर कर दिया गया था। उसके बाद एनआईए ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया था। कुल छह लोगों पर अब तक चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।

एनआईए का आरोप है कि इन्होंने भारत सरकार के खिलाफ साजिश रची। इन पर हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने और विभिन्न धार्मिक समूहों में आपसी वैमनस्य को बढ़ावा देने के केस में आईपीसी और यूएपीए की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज है।


Share

Related posts

फर्जी दस्तावेज से पाई थी नौकरी, अब केस दर्ज

samacharprahari

इमरान को गिरफ्तारी से राहत, कोर्ट ने दी जमानत

Vinay

पिंक नोट के सर्कुलेशन में आई कमी, नए नोट छापने का आदेश नहीं मिला

samacharprahari

Leave a Comment