Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनिया

बगदाद में सैन्य ठिकाने पर रॉकेट हमला

Share

बगदाद। बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और इराकी सैन्य ठिकाने पर बुधवार को एक रॉकेट हमला किया गया। इस सैन्य ठिकाने में अमेरिकी सैनिक रहते हैं। इराकी सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी। इराकी सेना ने बयान में कहा कि एक रॉकेट लॉन्चर और एक रॉकेट पश्चिमी बगदाद में रिहायशी इलाके में मिला।
इराकी सेना ने एक बयान में कहा कि हमले में जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। ईरान के शीर्ष जनरल कासिम सुलेमानी की अमेरिकी हवाई हमले में बगदाद में मौत के सोमवार को दो वर्ष होने के बाद से ये तीसरा हमला है। सोमवार को भी दो सशस्त्र ड्रोन को उस वक्त मार गिराया गया, जब वे बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी सलाहकार के आवास की ओर बढ़ रहे थे। इसके बाद मंगलवार को भी विस्फोटक लदे दो ड्रोन को भी मार गिराया गया था।


Share

Related posts

बिहार चुनाव में देवेंद्र फडणवीस कोरोना पॉजिटिव

Girish Chandra

चव्हाण को मिली बड़ी जिम्मेदारी

samacharprahari

हवाई चप्पल वाले भी कर सकेंगे जहाज से सफर, जुमला हुआ नारा

samacharprahari

Leave a Comment