Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

यूपी में गुंडाराज, अदालत में वकील को मारी गोली

Share

बेखौफ बदमाशों ने कोर्ट परिसर में घुसकर किया वकील का मर्डर
शाहजहांपुर में दिल्ली की अदालत जैसी वारदात

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के दावे की पोल खुल गई, जब शाहजहांपुर की अदालत में दिनदहाड़े बदमाशों ने घुसकर एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। सूबे के सीएम आदित्यनाथ योगी ने सत्ता संभालते ही दावा किया था कि राज्य के सभी गुंडे बदमाश उनके डर से फरार हो गए हैं, लेकिन राज्य में आए दिन घटनेवाली आपराधिक घटनाएं उनके दावों की पोल खोल दे रही हैं।

कोर्ट की तीसरी मंजिल पर हुई वारदात
सोमवार को शाहजहांपुर की सिविल कोर्ट में बदमाशों ने एक वकील की हत्या कर दी। अदालत परिसर में हुई इस घटना के बाद सनसनी मच गई। कोर्ट के अंदर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

इस बीच, गोली मारकर हमलावर फरार हो गए। घटना कोर्ट की तीसरी मंजिल पर हुई। बताया जा रहा है कि कुछ लोग कोर्ट के अंदर आए और वकील भूपेंद्र प्रताप सिंह पर देसी तमंचे से गोलियां झाड़कर फरार हो गए। वकील की कोर्ट परिसर में ही मौत हो गई।

मौके पर देसी तमंचा बरामद
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है। अपराध के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चल सका है।

वकीलों ने किया हंगामा
इस घटना के बाद वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। तमाम वकील मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Related posts

‘हमने कानूनी सवाल पूछा-किसी को आरोपी बनाने के लिए नहीं कहा’

samacharprahari

गवर्नर ने बैंकों से कहा, परिस्थितियों पर नजर रखें, ऋण प्रवाह बढ़ाएं

samacharprahari

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने पाकिस्तान को हराया

samacharprahari

Leave a Comment