ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसराज्य

आयकर विभाग ने डेवलपर्स के यहां छापा मारा

Share

कर चोरी मामले में रियल एस्टेट कारोबारी आयकर विभाग के रडार पर

मुंबई। आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोप में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के परिवार के सदस्यों और कुछ रियल एस्टेट डेवलपर्स कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुंबई, पुणे, सातारा और महाराष्ट्र के कुछ अन्य शहरों में तथा गोवा में तलाशी अभियान चलाया गया है।

आयकर विभाग ने डीबी रियल्टी, शिवालिक, जरंदेश्वर सहकारी शुगर कारखाना (जरंदेश्वर एसएसके) जैसे समूह से संबंधित परिसरों और पवार की बहनों से जुड़े व्यवसायों पर छापेमारी की जा रही है। छापे के दौरान कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनका अध्ययन किया जा रहा है।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जुलाई में धनशोधन रोधी कानून के तहत जरंदेश्वर एसएसके की 65 करोड़ रुपये से अधिक की भूमि, भवन, संयंत्र और मशीनरी को कुर्क कर लिया था। ईडी ने दावा किया था कि सहकारी चीनी मिल पवार और उनके परिवार से जुड़ी हुई है।

जरंदेश्वर एसएसके की संपत्ति फिलहाल गुरु कमोडिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (एक कथित फर्जी कंपनी) के नाम पर है। जरंदेश्वर शुगर मिल्स प्राइवेट लिमिटेड को पट्टे पर दी गई है। स्पार्कलिंग सॉयल प्राइवेट लिमिटेड के पास जरंदेश्वर शुगर मिल्स के अधिकांश शेयर हैं। यह कंपनी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और उनकी पत्नी सुनेत्रा अजीत पवार से संबंधित है।


Share

Related posts

लाड़ली बहन योजना: चुनाव आयोग ने जनवरी की अग्रिम किस्त पर लगाई रोक

samacharprahari

नहीं बढ़ाई गई भविष्य निधि पर ब्याज दर !

samacharprahari

नीति आयोग ने की मुंबई मॉडल की तारीफ

Prem Chand

भारत का सपना चूर, छठी बार कंगारू बना चैंपियन

samacharprahari

महाराष्ट्र में आगामी निकाय चुनाव की तैयारियां तेज़, अक्टूबर तक चुनावी कार्यक्रम की घोषणा

Prem Chand

आखिरकार, फेसबुक का नाम मेटा करना पड़ा

samacharprahari