ताज़ा खबर
Otherराज्य

धारावी में सिलिंडर ब्लास्ट, 14 लोग गंभीर रूप से झुलसे

Share

मुंबई। एशिया के सबसे बड़े झोपड़पट्टी इलाके धारावी की एक बस्ती में रविवार को सिलिंडर फटने से 14 लोग घायल हो गए। घटना लगभग दोपहर साढ़े बारह बजे हुई। घर में महिलाएं खाना बनाने की तैयारी कर रही थीं, उसी समय सिलिंडर फट गया।
बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में दो लोगों का शरीर 70 फीसदी से ज्यादा झुलस चुका है। उनकी हालत बहुत गंभीर है। फिलहाल डॉक्टर सभी का इलाज कर रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिलिंडर में लीकेज के कारण यह ब्लास्ट हुआ। धमाके के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और जंबो वॉटर टैंकर की मदद से आग बुझाई गई। मुंबई दमकल अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 43 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। घायलों को सायन अस्पताल में भर्ती किया गया है।


Share

Related posts

दिल्ली बम ब्लास्ट: स्पेशल सेल या एनआइए को केस किया जा सकता है ट्रांसफर

Prem Chand

पांच साल पहले गैंग रेप मामले में छह को उम्रकैद

Prem Chand

मनी लॉड्रिंग मामले में चीनी नागरिक गिरफ्तार

Prem Chand

यूबीटी ने की जल्द सुनवाई की मांग- सीजेआई बोले, यहां आकर बैठिए, जान बचा कर भागेंगे

samacharprahari

राजभाषा का प्रथम पुरस्कार पश्चिम रेलवे को मिला

samacharprahari

बीजेपी ने 89 मौजूदा विधायकों पर जताया भरोसा

Prem Chand