Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

जम्मू-कश्मीर में पांच आतंकवादी मार गिराये

File Photo
Share

जम्मू। केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर में सोमवार की शाम से जारी दो मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया है। इनमें लश्‍कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि उत्‍तरी कश्‍मीर में बारामूला जिले के सोपोर में सोमवार की देर रात तक सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। श्रीनगर के आलुचीबाग क्षेत्र में लश्‍कर-ऐ- तैयबा के शीर्ष कमांडर सहित दो आतंकवादी मारे गये थे। पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार ये दोनों आतंकवादी कई राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों की हत्‍याओं में शामिल थे।


Share

Related posts

कोविड19 से मुकाबला, स्वदेशी टीके भी होड़ में शामिल

samacharprahari

कोविड-19 के मरीजों के नामों का खुलासा क्यों किया जाए : हाई कोर्ट

samacharprahari

एलियन फाइलें सार्वजनिक होंगी: ट्रंप ने UFO रिकॉर्ड जारी करने का दिया निर्देश

samacharprahari

Leave a Comment