Samachar Prahari
OtherTop 10खेलताज़ा खबरभारतराज्य

41 साल बाद हॉकी में भारत ने जीता ‘पदक’

Share

ओलंपिक में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, जर्मनी को 5-4 से हराया

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को हराकर ओलंपिक खेलों में 41 साल बाद मेडल हासिल किया है।भारतीय टीम ने जर्मनी के खिलाफ खेले गए कांस्य पदक मुकाबले में 5-4 से जीत दर्ज की। आखिरी के छह सेकंड में जर्मनी को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन श्रीजेश ने गोल बचाकर भारत की जीत तय कर दी।


बता दें कि चार दशक बाद ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का हॉकी टीम का सपना दुनिया की नंबर एक टीम बेल्जियम ने तोड़ दिया था। जर्मनी पर मिली इस जीत में सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागे। भारतीय टीम ने मुकाबले में दो बार पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी की। रोमांचक प्ले ऑफ मुकाबले में जर्मनी को पराजित कर कांस्य पदक की दावेदार बनी।

भारतीय टीम 1980 में मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद अब तक कोई ओलंपिक पदक नहीं मिला। हॉकी में भारत ने अब तक सिर्फ दो बार ही ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम इतिहास रचने उतरी थी। 1980 के बाद से हर ओलिंपिक से खाली हाथ लौटने वाली इस टीम के पास पदक का इंतजार खत्म करने का बड़ा मौका था, जिसे भारत ने भुनाने में कोई चूक नहीं की।


Share

Related posts

नफरत करने वालों को निराशाः रामदेव

samacharprahari

1 मार्च से सिद्धिविनायक मंदिर में जाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा

Prem Chand

चुनाव के दौरान 9,000 करोड़ रुपये की नकदी और ड्रग्स जब्त

Prem Chand

Leave a Comment