ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

सीबीआई ने महाराष्ट्र में 12 जगहों पर की छापेमारी

Share

मुंबई। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राकांपा नेता अनिल देशमुख की कथित रिश्वतखोरी के मामले की जांच के सिलसिले में 12 जगहों पर की छापेमारी की है।

सीबीआई ने एसीपी संजय पाटिल और डीसीपी राजू भुजबल के आवास सहित महाराष्ट्र में 12 स्थानों पर तलाशी ली है। सीबीआई ने बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रारंभिक जांच करने के बाद 21 अप्रैल को देशमुख और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
सूत्र ने कहा कि इस मामले में कई लोगों की भूमिकाएं सामने आने के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र में 12 स्थानों पर तलाशी ली गई। एजेंसी ने मुंबई और पुणे में एसीपी पाटिल के आवासीय परिसरों, जबकि मुंबई में डीसीपी भुजबल के आवासीय परिसर और अहमदनगर में तलाशी ली है। सीबीआई ने नासिक, सांगली, ठाणे, सोलापुर और उस्मानाबाद जिलों में कई बिचौलियों के परिसरों पर भी छापेमारी की है।


Share

Related posts

यूपी में स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का गठन, बिना वारंट एसएसएफ कर सकेगी घर-संपत्ति की जांच और गिरफ्तारी

samacharprahari

एटीएस ने सात किलोग्राम यूरेनियम के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया

Prem Chand

कोरोना की दूसरी लहर ने बढ़ाई राज्य में ऑक्सीजन की खपत

samacharprahari

जस्टिस डिलिवरी सिस्टम में यूपी फिसड्डी, महाराष्ट्र अव्वल

samacharprahari

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक व नर्स का तबादला

samacharprahari

हितों का टकराव, विराट कोहली की हो सकती है जांच

samacharprahari