ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

गोल्डन वीजा रूट धनकुबेरों पर मेहरबान

Share

भारत के 254 करोड़पतियों ने लंदन में बसने के लिए किया ‘गोल्डन वीजा’ रूट का इस्तेमाल

मुंबई। यूनिइटेड किंगडम स्थित एक भ्रष्टाचार विरोधी चैरिटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि साल 2008 में ‘गोल्डन वीजा’ रूट खुलने के बाद से भारत के कुल 254 करोड़पतियों ने इसका इस्तेमाल किया है। यूके में बड़े निवेश के जरिए ब्रिटेन में बसने के लिए उद्योगपतियों ने इस रूट का उपयोग किया है।

भ्रष्टाचार पर स्पॉटलाइट ने कहा कि टियर 1 (निवेशक) वीजा का लाभ उठाने वाले भारतीयों को सुपर-रिच की सातवीं राष्ट्रीयता के रूप में स्थान दिया गया है। वर्ष 2008 और वर्ष 2020 के बीच ऐसे उद्योगपतियों की संख्या 254 तक पहुंच गई। इस लिस्ट में चीन 4,106 के साथ टॉप पर है। इसके बाद रूस (2,526), ​​हांगकांग (692), अमेरिका (685), पाकिस्तान (283) और कजाकिस्तान (278) के उद्योगपति भारतीय उद्योगपतियों से आगे हैं। इसके अलावा, सऊदी अरब के 223, तुर्की के 221 और मिस्र के 206 उद्योगपतियों ने भी इस रूट का इस्तेमाल किया है।

रेड कार्पेट फॉर डर्टी मनी नाम की रिपोर्ट में कहा गया है कि गोल्डन वीजा अमीर धनकुबेरों को यूके में रहने का अधिकार लेने की अनुमति देता है। हालांकि इसके लिए धनकुबेरों को यूके की पंजीकृत कंपनियों में भारी भरकम निवेश करने की शर्त को पूरा करना पड़ता है। लगभग 2-10 मिलियन पाउंड का निवेश करने वाले धनकुबेरों को को तीन साल के लिए यूके में रहने का तत्काल अधिकार मिल जाता है, इसके बाद दो साल का विस्तार भी होता है।


Share

Related posts

राकेश अस्थाना को बनाया गया बीएसएफ का महानिदेशक

samacharprahari

विश्व बैंक की चेतावनी! कोरोना की वजह से 15 करोड़ लोग हो जाएंगे गरीब

Prem Chand

चुनाव आयोग की वेबसाइट में सेंध, आरोपी अरेस्ट

Girish Chandra

राजगढ़ में आर्मी ट्रक का टायर फटा

samacharprahari

कानपुर डाकघर से गैंगस्टर की तस्वीर वाले डाक टिकट जारी

samacharprahari

20 भारतीयों को ले जा रही शिप पर ड्रोन से हमला

samacharprahari