ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

राहत में भेदभाव वाली राजनीति न करे केंद्र सरकार

Share

तूफान प्रभावित सभी राज्यों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। देश के कई राज्यों में आए चक्रवाती तूफान तौकते से हुए नुकसान की भरपाई करने व आर्थिक मदद के लिए राज्य सरकारों के साथ राहत में भेदभाव किए जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन में शामिल शिवसेना और राकांपा के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को राहत में राजनीति नहीं करनी चाहिए और तूफान प्रभावित सभी राज्यों को तत्काल मदद उपलब्ध करानी चाहिए। केंद्र सरकार को महाराष्ट्र के लिए 1500 करोड़ रुपये और गोवा को 500 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद करनी चाहिए।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के लिए एक हजार करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता घोषित की है। उन्होंने तूफान में मारे गए लोगों के परिवार को दो-दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की थी। उन्होंने बुधवार को चक्रवात प्रभावित गुजरात का दौरा किया था। इसके बाद एमवीए सरकार की ओर से प्रधानमंत्री पर राहत में भेदभाव का आरोप लगाया गया। सरकार में शामिल गठबंधन दलों ने कहा कि महाराष्ट्र और गोवा सहित देश के छह राज्यों में चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ की वजह से भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन केंद्र ने केवल गुजरात को ही आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।


Share

Related posts

हमीरपुर में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला

Prem Chand

Nagpur News: विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में बड़ा धमाका, 9 मजदूरों की मौत

samacharprahari

पाकिस्तान ने पेश किया नया नक्शा, जम्मू कश्मीर, लद्दाख व जूनागढ़ पर किया दावा

samacharprahari

वैश्विक अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का इंतजार

samacharprahari

आतंकी केस में एनआईए का पुणे में छापा

Prem Chand

शेयर बाजार : छह महीने में 11 हजार अंक की उछाल, 37 लाख करोड़ पूंजीकरण में बढ़त

Prem Chand