ताज़ा खबर
File Photo
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

भिवंडी से 12 हजार जिलेटिन की छड़ें बरामद

Share

भिवंडी। उद्योगपति मुकेश अंबानी की इमारत के पास जिलेटिन की छड़ें मिलने के बाद पुलिस ने जिलेटिन के अवैध स्टॉक रखनेवालों पर छापेमारी शुरू की है। भिवंडी अपराध शाखा की पुलिस ने कारीवली गांव के खदान के पास स्थित कार्यालय में छापा मारकर 12,000 जिलेटिन की छड़ें एवं 3,008 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किए। खदान मालिक गुरुनाथ म्हात्रे के विरुद्ध भोईवाडा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, म्हात्रे का मित्तल इंटरप्राइजेज नाम से एक कार्यालय है। यहां जिलेटिन एवं डेटोनेटर का स्टॉक गैरकानूनी तौर पर रखा गया था। गुप्त सूचना पर क्राइम ब्रांच यूनिट एक के पुलिस निरीक्षक कृष्णा कोकणी के निर्देश पर छापा मारा गया। यहां से सोलर
इंडस्ट्रीज कंपनी के जिलेटिन के 60 बॉक्स और डेक्कन पावर कंपनी के 3 बॉक्स सहित डेटोनेटर बरामद किए गए हैं।


Share

Related posts

आधार को भूमि रिकॉर्ड से जोड़ेगी सरकार

samacharprahari

इसरो पर रोज हो रहे 100 से ज्यादा साइबर अटैक्स

Prem Chand

बीपीसीएल ने योग उत्सव 2022 मनाया

samacharprahari

देश में नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद कंविक्शन रेट में तेजी से बदलाव, 94% तक पहुंचाने का लक्ष्य

samacharprahari

पांच नहीं तीन चरणों में होगा बिहार चुनाव

Prem Chand

ट्रेनों की आवाजाही को बेहतर बना रहा है सेंट्रल रेलवे

samacharprahari