ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारत

गाजा की तरफ से हुए हमलों में दो लोगों की मौत

Share

इजराइली पुलिस ने दी जानकारी
गाजा सिटी। गाजा की ओर से मंगलवार को किये गये हमले में दक्षिणी इजराइल के एक पैकेजिंग संयंत्र में दो थाईलैंड के मजदूरों की मौत हो गई। इजराइली पुलिस ने यह जानकारी दी। इजराइल और हमास चरमपंथियों के बीच हमले दिनभर जारी रहे। इजराइल की मैगन डेविड एडम बचाव सेवा ने कहा कि उसने दक्षिणी इजराइल में मंगलवार दोपहर बाद हमले के बाद सात अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस बीच इजराइल तथा उसके कब्जे वाले क्षेत्रों में फलस्तीनी लोग मंगलवार को हड़ताल पर चले गए। उन्होंने इजराइल की नीतियों के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई के रूप में यह कदम उठाया है। गाजा में जंग रुकने के कोई आसान नजर नहीं आने तथा संघर्ष-विराम के प्रयास एक तरह से अवरुद्ध होने के बीच आम हड़ताल तथा संभावित प्रदर्शनों से संघर्ष और बढ़ सकता है। इजराइल ने मंगलवार को गाजा में चरमपंथियों पर कई हवाई हमले किए और छह मंजिला इमारत को गिरा दिया, वहीं चरमपंथियों ने इजराइल में बड़ी संख्या में रॉकेट दागे। दोनों के बीच संघर्ष को एक सप्ताह से अधिक हो गया है और जंग रुकने के कोई संकेत नहीं दिख रहे।


Share

Related posts

जलयुक्त योजना में भ्रष्टाचार की न्यायिक जांच कराए सरकार: कांग्रेस

samacharprahari

गोल्ड लोन फर्जीवाड़े के आरोपी कर्मचारियों को 10 सितंबर तक रिमांड में भेज गया

Prem Chand

कर्नाटक के 2 पूर्व सीएम सहित 64 लोगों को जान से मारने की धमकी

Prem Chand

भारत बना अंडर-19 विश्व कप चैंपियन, इंग्लैंड को 100 रन से हराकर रचा इतिहास

samacharprahari

कोविड सेंटर में भर्ती दो कैदी फरार, चार पुलिसकर्मी निलंबित

samacharprahari

मामा ने 7 साल की भांजी से रेप कर उतारा मौत के घाट

Prem Chand