ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ, ब्रिटेन सरकार से मिली मंजूरी

Share

मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक घोटले के मुख्य आरोपी और भारत से भगोड़े नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को ब्रिटेन की सरकार से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही नीरव मोदी को भारत लाया जाएगा। मोदी के भारत प्रत्यर्पण को ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को मंजूरी दे दी है। पीएनबी से करीब 2 अरब डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी वांक्षित है। नीरव मोदी फिलहाल लंदन की एक जेल में बंद है।
भारत की प्रत्यर्पण की मांग पर ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने सहमति जताते हुए मंजूरी दे दी है। पंजाब नेशनल बैंक को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की चपत लगाकर लंदन में रहनेवाले नीरव मोदी के खिलाफ चल रहे केस की सुनवाई करते हुए फरवरी में उसकी सभी दलीलों को खारिज कर दिया था। 25 फरवरी को अदालत ने नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण पर सहमति जताई थी। हालांकि, जानकारों का कहना है कि नीरव मोदी के पास अभी अपील का रास्ता बचा हुआ है और इस आदेश को वह हाई कोर्ट में चुनौती दे सकता है।


Share

Related posts

कृष्ण होते तो क्या कहते? 100 रुपया तिजोरी से, क्या पेट भरेगी गैया मां…,

samacharprahari

महाराष्ट्र को मिली पहली महिला फाइटर पायलट अंतरा मेहता

samacharprahari

सीबीआई जांच पर लगी पाबंदी हटेगी, बढ़ेंगी विपक्ष की मुश्किलें

samacharprahari

तेजस्वी, मदन झा समेत 6 नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

Prem Chand

श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में1 नागरिक की मौत, 24 जख्मी

Prem Chand

दिशा सालियान मौत मामले में उनके पिता को बदनाम किया जा रहा : निरुपम

Prem Chand