ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेसभारतराज्य

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में भारी गिरावट, स्वर्ण भंडार बढ़ा

Share

विदेशी मुद्रा भंडार 24.9 करोड़ डॉलर घटकर रह गया 583.697 अरब डॉलर

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व) 12 फरवरी को समाप्‍त सप्‍ताह के दौरान 24.9 करोड़ डॉलर घटकर 583.697 अरब डॉलर रह गया है। हालांकि लगातार दो सप्‍ताह तक गिरावट के बाद देश का स्‍वर्ण भंडार 12 फरवरी को समाप्‍त सप्‍ताह के दौरान 1.26 अरब डॉलर बढ़कर 36.227 अरब डॉलर का हो गया। शुक्रवार को आरबीआई द्वारा जारी ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। आरबीआई के अनुसार, इससे पहले के सप्‍ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 6.24 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट के बाद 583.945 अरब डॉलर पर आ गया था। 29 जनवरी, 2021 को विदेशी मुद्रा भंडार ने 590.185 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्‍च स्‍तर को छुआ था।
आरबीआई ने बताया कि समीक्षाधीन सप्‍ताह (12 फरवरी को समाप्‍त सप्‍ताह) में मुद्रा भंडार में आई गिरावट का प्रमुख कारण विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए) में आई कमी है। समीक्षाधीन सप्‍ताह के दौरान विदेशी मुद्रा संपत्ति 1.387 अरब डॉलर घटकर 540.951 अरब डॉलर रह गई। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ देश का विशेष आहरण अधिकार भी एक करोड़ डॉलर बढ़कर 1.513 अरब डॉलर हो गया। हालांकि आईएमएफ के साथ देश की भंडारण स्थिति 13.2 करोड़ डॉलर घटकर 5.006 अरब डॉलर रह गई।


Share

Related posts

शिवसेना के 53 विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी

samacharprahari

सुरक्षा बलों पर हमले के लिए पाकिस्तानी आतंकवादी को 10 साल की कैद 

samacharprahari

नदी में डूबने से दो संदिग्ध आतंकियों की मौत

samacharprahari

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक व नर्स का तबादला

samacharprahari

कैग ने अपनी रिपोर्ट में बताया, राफ़ेल निर्माता कंपनी ने पूरा नहीं किया अपना वादा

samacharprahari

रेवफिन ने जुटाई 100 करोड़ रुपये की पूंजी

samacharprahari