Samachar Prahari
भारतमूवी

गणित की जीनियस बनीं विद्या बालन

Share

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर ट्रेलर रिलीज़

मुंबई। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘शकुंतला देवी’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। 31 जुलाई को विशेष रूप से अमेज़ॅन पर ग्लोबल प्रीमियर होगा। फिल्म में विद्या बालन, जिशु सेनगुप्ता, सान्या मल्होत्रा ​​और अमित साध प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म में विद्या बालन विश्वविख्यात महान गणितज्ञ शंकुतला देवी की भूमिका निभा रही हैं। शकुंतला देवी को ह्यूमन कंप्यूटर का टैग दिया गया है।
बता दें कि शकुंतला देवी हिन्दी टाइटल प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव ग्लोबल प्रीमियर वाली भारतीय भाषा की पहली बायोपिक है। अनु मेनन द्वारा निर्देशित और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्‍स प्रोडक्शंस तथा विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस बॉयोपिक ड्रामा में सान्या मल्होत्रा भी हैं, जो शकुंतला देवी की बेटी के रूप में नजर आयेंगी। इस फ़िल्म की पटकथा अनु मेनन और नयनिका महतानी ने लिखी है, जबकि डायलॉग इशिता मोइत्रा के हैं।
भारत और विश्व के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के प्राइम मेम्बर्स इस बहुप्रतीक्षित बायोपिक को 31 जुलाई से देख सकते हैं। प्राइम वीडियो पर डायरेक्ट रिलीज होने से शकुंतला देवी दुनियाभर के दर्शकों के एक कदम और करीब आएंगी, क्योंकि वे अपनी सुविधा के अनुसार इस फिल्म को देख सकेंगे।’ फ़िल्म निर्देशक अनु मेनन ने कहा, ‘मुझे शकुंतला देवी ने हमेशा से प्रेरित किया है और उनकी कहानी आज की दुनिया के लिये बहुत प्रासंगिक है। हम गणित में उनकी महारत के बारे में जानते हैं, इस फिल्म में उनका व्यक्तिगत पहलू भी दिखाई देगा।  वह एक बुद्धिमान, लेकिन थोड़ी कमजोर महिला थीं और ऐसी मां थीं, जो अपने समय से बहुत आगे थी और अपनी शर्तों पर काम करती थी। मुझे यकीन है कि विश्वभर के दर्शक इस फिल्म का उतना ही मजा लेंगे, जितना मजा हमें इसे बनाने में आया है।’


Share

Related posts

Maharashtra Civic Poll Results 2025: महायुति ने 288 में 215 सीटें जीतीं

samacharprahari

भारत में एक दिन में 13,898 नए मामले, 369 लोगों की मौत

samacharprahari

घुसपैठ की कोशिश नाकाम, कैप्टन समेत 4 जवान शहीद, 3 आतंकवादी भी ढेर

Prem Chand

Leave a Comment