ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10भारतराज्य

इस बार नहीं आएंगे लालबागचा राजा

Share

कोरोना से टूटी 86 साल की परंपरा
मुंबई। कोरोना महामारी के कारण इस बार गणेशोत्सव फीका-फीका रहेगा। मुंबई समेत महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए इस बार मुंबई के लालबाग में गणपति उत्सव नहीं मनाया जाएगा। इस गणेशोत्सव पर लालबागचा राजा का आगमन नहीं होगा। आयोजकों ने गणपति उत्सव की जगह आरोग्य उत्सव का आयोजन किया है।

परेल के लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल के सदस्यों ने बताया कि कोरोना के संकट को देखते हुए इस बार पंडाल की जगह ब्लड और प्लाज्मा डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल के सचिव सुधीर साल्वी ने बताया, ‘इस बार गणेशोत्सव मनाने के बजाय लालबागचा राज मंडल ने सीएम राहत फंड में राशि दान करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही सीमा पर शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण 86 साल से चली आ रही गणेश मंडल की परंपरा टूट गई है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी गणेश मंडलों को इस साल गणपति उत्सव को सादगी से मनाने के आदेश दिए थे। सीएम ने गणेश की मूर्ति की ऊंचाई को भी चार फीट तक ही रखने का निर्देश दिया था। कई गणेश मंडल इस बार कोरोना संकट से निबटने के लिए हेल्थ कैंप चलाने जा रहे हैं औऱ राहत फंड में दान देने की योजना बना रहे हैं।


Share

Related posts

गौतम अडानी ने पुराने दिन याद करते हुए कहा, ’16 साल की उम्र में छोड़ा स्कूल… पता नहीं था क्या करूंगा?’

samacharprahari

आईएएस के बेटे ने की युवती को कुचलने की कोशिश, अब जांच करेगी SIT

samacharprahari

Parliament Security Breach Case: सुरक्षा चूक पर संसद में हंगामा, अब तक 133 एमपी निलंबित

samacharprahari

सुशांत सिंह राजपूत केस: एनसीबी की मुंबई में ताबड़तोड़ छापेमारी

samacharprahari

पी-305 पर मौजूद 22 की मौत, 65 लापता, 186 को बचाया गया: नौसेना

Amit Kumar

बांग्लादेश में तख्तापलट, सिर्फ 45 मिनट हैं आपके पास…

Prem Chand