ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में लगे भूकंप के झटके

Share

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम के गुवाहाटी समेत मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 दर्ज की गई है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है।

भूकंप का केंद्र मिजोरम की राजधानी आइजोल शहर था। आइजोल के 25 किमी उत्तर-पूर्व में भूकंप का केंद्र बताया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन से 35 किमी नीचे था। इससे पहले 8 फरवरी को भी असम में 5.0 तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया था। भूकंप के झटके असम, मेघालय, अरुणाचल समेत अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भी महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र मेघालय के तुरा से 100 किमी उत्तर-पूर्व की ओर था।


Share

Related posts

उपहार अग्निकांड में अंसल बंधुओं को राहत नहीं

samacharprahari

रिलायंस रिटेल में सिल्‍वर लेक करेगी 7500 करोड़ का निवेश

samacharprahari

कबाड़ में बदले जाएंगे 15 साल पुराने सरकारी वाहन

samacharprahari

कारोबारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Prem Chand

कथित ड्रग्स तस्कर के साथ फडणवीस की पत्नी की तस्वीर

samacharprahari

सड़क हादसे में चार की मौत, कार के उड़े परखच्चे

Prem Chand