Samachar Prahari
Otherताज़ा खबरराज्य

रेस्तरां संचालक पर फायरिंग

Share

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में बदमाशों में कानून का ख़ौफ नहीं है। बेख़ौफ बदमाश लॉकडाउन में भी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कार सवार दो बदमाशों ने रेस्तरां के बाहर रेस्तरां संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर आसानी से कार में बैठ फरार हो गए। राहत की बात ये रही की इस मामले में रेस्तरां संचालक की जान बच गयी।

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय इलाके में हाइवे इन रेस्तरां के संचालक रजत कुमार शुक्रवार की देर रात अपने रेस्तरां के बाहर खड़े थे तभी कार में आये दो नकाबपोश बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की ये पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। रेस्तरां संचालक रजत कुमार ने बताया की 3 साल पहले भी यहां फायरिंग हुई थी। उस समय उनके पार्टनर से कुछ लोगों का विवाद हुआ था। रजत ने बताया कि हो सकता है उसी विवाद में ये फायरिंग की गई है। इस मामले में रोहनिया थाने में शिकायत की गई हैं।


Share

Related posts

बीएमसी में 74,366 करोड़ रुपये का बजट पेश, पुराने प्रोजेक्ट पर ही फोकस

Prem Chand

सचिन वाजे को 25 मार्च तक एनआईए की हिरासत में भेजा गया

Prem Chand

न्यायालय ने यूनिटेक के पूर्व प्रवर्तकों को मुंबई के जेल में भेजने का आदेश दिया

samacharprahari

Leave a Comment