Samachar Prahari
Top 10ताज़ा खबरबिज़नेस

बीमा कंपनियों की प्रीमियम आय घटी

Share

मुंबई। उद्योग सेक्टर में आई मंदी का असर जनरल बीमा कंपनियों की प्रीमियम आय पर पड़ा है। आईटी, मैन्यूफैक्चरिंग, ऑटो कंपनियों की बिक्री में गिरावट के साथ ही फसल प्रीमियम कलेक्शन में आई कमी का असर भी बीमा कंपनियों की आय पर पड़ा है। लॉकडाउन घोषित किए जाने के बाद मई में भी लगातार दूसरे महीने बीमा कंपनियों की प्रीमियम आय में गिरावट देखी गई है। हालांकि, हेल्थ और फायर इंश्योरेंस जैसे सेगमेंट में रिकवरी दिखाई दे रही है।
बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) के मासिक आंकड़ों से पता चला है कि उद्योग सेक्टर में आई मंदी का असर जनरल बीमा कंपनियों की प्रीमियम आय पर पड़ा है। हालांकि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की प्रीमियम ग्रोथ में 5 फीसदी और न्यू इंडिया एश्योरेंस का स्वास्थ प्रीमियम में 24 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।


Share

Related posts

सरकार बताए, फॉक्सकॉन प्रोजेक्ट गुजरात में कैसे गया?

samacharprahari

शादी का झांसा देकर छात्रा से बलात्कार, कांस्टेबल गिरफ्तार

samacharprahari

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला 3000 करोड़ दान, 1500 करोड़ खर्च

samacharprahari

Leave a Comment