ताज़ा खबर
ताज़ा खबरबिज़नेस

7000 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगा ई-कॉम एक्सप्रेस

Share


मुंबई। ई-कॉमर्स उद्योग जगत को टेक्नोलॉजी की सहायता से लॉजिस्टिक्स से जुड़े सभी समाधान उपलब्ध कराने वाली एक प्रमुख कंपनी, ई-कॉम एक्सप्रेस ने 7000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी देने की घोषणा की है। कंपनी ने मौजूदा दौर में कोविड-19 की वजह से अर्थव्यवस्था एवं रोजगार के क्षेत्र में उत्पन्न संकट के बावजूद ये निर्णय लिया है। अगले दो महीनों के दौरान लास्ट -माइल डिलीवरी, वेयरहाउसिंग मैनेजमेंट, ऑपरेशंस, सूचना प्रौद्योगिकी और डेटा साइंस जैसे सभी क्षेत्रों में पूर्णकालिक पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। यह जानकारी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर सौरभ दीप सिंगला ने दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे महानगरों के साथ-साथ अहमदाबाद, सूरत, चंडीगढ़, इंदौर, पटना, लखनऊ, कानपुर, भोपाल और जयपुर सहित पूरे देश में नियुक्ति की जाएगी।


Share

Related posts

इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधारों के लिए गति शक्ति मास्टर योजना हैः पटनायक

samacharprahari

सीबीआई ने रिश्वत मामले में तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार

Prem Chand

रूस के खिलाफ यूएनएचआरसी के प्रस्ताव से भारत ने बनाई दूरी

samacharprahari

रिलायंस का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ के पार

samacharprahari

मामले को कूटनीतिक ढंग से हल करना चाहिए

samacharprahari

हवाई अड्डों के नामकरण के लिए एक समान नीति बनाए सरकारः हाई कोर्ट

samacharprahari