ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

संसदीय समिति के सवालों का सामना करने से क्यों कतरा रहीं सेबी प्रमुख? राहुल गांधी ने पूछा सवाल

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच के संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) के सामने हाजिर न होने पर सवाल उठाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूछा कि वो समिति के सवालों का सामना करने से क्यों कतरा रही हैं और उन्हें बचाने के पीछे कौन है?

वहीं, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने भी ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह सेबी अध्यक्ष को अपनी गलतियों को छिपाने के लिए एक ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रही है। खरगे ने कहा कि बुच को पीएसी के सामने सवालों का जवाब देना होगा, क्योंकि यह एक संवैधानिक संस्था है।

सेबी प्रमुख बुच गुरुवार को पीएसी की बैठक के सामने हाजिर नहीं हुईं, जिसके बाद समिति के प्रमुख के.सी.वेणुगोपाल ने बैठक को रद्द कर दिया। एनडीए के सदस्यों ने उन पर एकतरफा फैसला लेने का आरोप लगाया और लोकसभा स्पीकर के पास अपना विरोध दर्ज कराया।

समिति की बैठक के दूसरे सत्र में भी काम नहीं हुआ। इस दौरान भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राइ) के अध्यक्ष थोड़ी देर के लिए हाजिर हुए। एनडीए के सदस्यों न वेणुगोपाल से आग्रह किया कि एजेंडे के मुद्दों पर वोटिंग की अनुमति दी जाए। लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी सांसदों ने इसका विरोध किया। वेणुगोपाल ने कहा कि पहले से स्वीकृत विषयों पर वोटिंग नहीं हो सकती है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बुच को फिर से बुलाया जा सकता है।


Share

Related posts

एबिक्सकैश ने टूरिज्म कंपनियों के साथ करार किया

Prem Chand

हनीवेल 10 ऑक्सीजन संयंत्र लगाएगा, महाराष्ट्र में लगेंगे 4 संयंत्र

Prem Chand

कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक कांड में यूपी STF ने दबोचा

Prem Chand

सोशल मीडिया पर दावा, दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मारने की कोशिश! 

samacharprahari

वॉरेन बफे ने दान किए 1.15 बिलियन डॉलर

Prem Chand

भारतीय समुद्री ताकत को नई धार, नौसेना को मिला स्टील्थ युद्धपोत ‘उदयगिरि’

samacharprahari