Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

चुनावी बॉन्ड्स पर हमारा विज्ञापन छापने को अखबार तैयार नहीं : कांग्रेस

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई-नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन दावा किया है कि उसने चुनावी बॉन्ड को लेकर जो विज्ञापन तैयार किया है, उसे छापने के लिए कोई अखबार तैयार नहीं है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावी बॉन्ड से बीजेपी को हुई कमाई पर एक विज्ञापन तैयार किया है और उसे लगातार दूसरे दिन अखबारों को भेजा, लेकिन कुछ एक अखबारों के अलावा किसी ने उसे छापा नहीं है।

विज्ञापन में लिखा है, ‘दुनिया का सबसे बड़ा चंदा वसूली रैकेट, चंदा दो, धंधा लो, भाजपा को चुनावी बांड से 2 जनवरी 2018 से 15 फरवरी 2024 तक 82 अरब से ज्यादा राशि मिली।’

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2019 से 2024 तक भारतीय जनता पार्टी ने 8,251.8 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड भुनाए हैं, वहीं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने चुनावी बॉन्ड से चंदे के रूप में 1,609.53 करोड़ रुपये हासिल किए हैं, तीसरे पायदान पर काबिज कांग्रेस पार्टी ने 1,421.86 करोड़ रुपये के चुनावी बॉन्ड भुनाए हैं। यह यह कुल फंडिंग का लगभग 11.14 प्रतिशत है।


Share

Related posts

एनरिक ने फीनिक्स मॉल में नया स्टोर लॉन्च किया

samacharprahari

पाकिस्तान के रावलपिंडी में बम धमाका, 25 घायल

samacharprahari

गोवा के तीन स्कूलों में मिड-डे-मिल में मिले कीड़े

Prem Chand

Leave a Comment