ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

लोकसभा 2024 के महासमर का बिगुल बजा, 7 चरणों में होंगे चुनाव

Share

प्रहरी संवाददाता, नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने आखिरकार 2024 के महासमर का बिगुल फूंक दिया है। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई। 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा।

पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होगा, जिसमें 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण का चुनाव 26 अप्रैल को होगा, जिसमें 89 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण के लिए 7 मई को वोट डाले जाएंगे, जिसमें 94 सीटों पर वोटिंग होगी। चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होगा, जिसमें 96 सीट पर वोटिंग होगी। पांचवें चरण का चुनाव 20 मई को होगा, जिसमें 49 सीटों पर वोटिंग होगी। छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा, जिसमें 57 सीट पर वोट डाले जाएंगे। आखिरी यानी 7वें चरण का चुनाव 1 जून को होगा, जबकि नतीजे चार जून को आएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में निष्पक्ष, स्वतंत्र, भयमुक्त, बिना दबाव और प्रलोभन मुक्त चुनाव कराने के लिए आयोग पूरी तरह से तैयार है।

देश में 97 करोड़ वोटर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक हमारे देश में 98 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं। इसमें 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। साथ ही 1.82 करोड़ नए मतदाता भी हैं, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस साल 82 लाख वयस्क मतदाता भी वोट करेंगे। देश में 48 हजार ट्रांसजेंडर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में एक ही चरण में पड़ेंगे वोट

पहला चरण, 19 अप्रैल
102 लोकसभा सीटें
21 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश

पुडुचेरी 1, मिजोरम 1, मेघालय 2, मध्य प्रदेश 6, मणिपुर 2, महाराष्ट्र 5, अरुणाचल प्रदेश 2, असम 5, बिहार 4, छत्तीसगढ़ 1, जम्मू-कश्मीर 1, लक्षद्वीप 1, राजस्थान 12, सिक्किम 1, तमिलनाडु 39, त्रिपुरा 1, उत्तराखंड 5, उत्तर प्रदेश 8, पश्चिम बंगाल 3, नगालैंड 1 और अंडमान निकोबार 1 सीट पर चुनाव होंगे।


 

दूसरा चरण, 26 अप्रैल
89 लोकसभा सीटें,
13 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश
असम 5, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 3, कर्नाटक 14, केरल 20, मध्य प्रदेश 7, महाराष्ट्र 8, मणिपुर 1, राजस्थान 13, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, पश्चिम बंगाल 3, जम्मू-कश्मीर 1 सीट पर चुनाव होंगे।

तीसरा चरण, 7 मई
94 लोकसभा सीटें,
12 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश
असम 4, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 7, गोवा 2, गुजरात 26, कर्नाटक 14, मध्य प्रदेश 8, महाराष्ट्र 11, उत्तर प्रदेश 10, पश्चिम बंगाल 4, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव 2, जम्मू-कश्मीर 1 सीट पर चुनाव होंगे।

 

चौथा चरण, 13 मई
96 लोकसभा सीटें,
10 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश

तेलंगाना 17, आंध्र प्रदेश 25, बिहार 5, उत्तर प्रदेश 13, महाराष्ट्र 11, जम्मू-कश्मीर 1, पश्चिम बंगाल 8, मध्य प्रदेश 8, ओडिशा 4, झारखंड 4 सीट पर चुनाव होंगे।

पांचवां चरण, 20 मई
49 लोकसभा सीटें,
8 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश

बिहार 5, झारखंड 3, महाराष्ट्र 13, ओडिशा 5, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 7, जम्मू-कश्मीर 1, लद्दाख 1 सीट पर चुनाव होंगे।

छठा चरण, 25 मई
57 लोकसभा सीटें,
7 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश

बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, ओडिशा 6, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7 सीटों पर चुनाव होंगे।

सातवां चरण, 1 जून
57 लोकसभा सीटें,
8 राज्य/केंद्रशासित प्रदेश

बिहार 8, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, पंजाब 13, हिमाचल प्रदेश 4, उत्तर प्रदेश 13, ओडिशा 6, झारखंड 3 सीटों पर चुनाव होंगे।


 

महाराष्ट्र में कब कहां होंगे चुनाव

पहला चरण
सीट: 5
मतदान: 19 अप्रैल

रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गडचिरोली-चिमूर, चंद्रपुर

दूसरा चरण
सीट: 8
मतदान: 26 अप्रैल

बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली,  नांदेड, परभणी

तीसरा चरण
सीट: 11
मतदान: 7 मई

रायगड, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माढा, सांगली, सातारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हातकणंगले

 

चौथा चरण
सीट: 11
मतदान: 13 मई 

नंदूरबार, जलगांव, रावेर, जालना,औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिर्डी, बीड

 

पांचवां चरण
सीट: 13
मतदान: 20 मई

धुले, दिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई दक्षिण मध्य और दक्षिण मुंबई

 

UP में 7 चरणों में होगा 80 सीटों पर चुनाव

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि यूपी में पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। वहीं छठें चरण का मतदान 25 मई और 1 जून को अंतिम चरण का मतदान होगा।

 


Share

Related posts

‘उद्धव ठाकरे को झटका: असली शिवसेना शिंदे की हुई

samacharprahari

रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक को बड़ा झटका, NCLT ने दिवालिया घोषित किया

Prem Chand

अब ब्लैक बॉक्स बताएगा विमान के आखिरी 10 मिनट की पूरी कहानी

samacharprahari

‘वक्फ संपत्तियां खत्म करना चाहती है सरकार’ -ओवैसी

Prem Chand

महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से होंगे चुनाव!

Girish Chandra

​ट्रम्प का ब्रिक्स देशों पर 100% ट्रैरिफ लगाने की धमकी

Prem Chand