ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबर

कर्नाटक में 31 किलो सोना-चांदी सहित करोड़ों की संपत्ति जब्त

Share

63 से ज्यादा जगहों पर लोकायुक्त ने मारे छापे

डिजिटल न्यूज डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक लोकायुक्त ने मंगलवार को राज्य भर में 63 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। लोकायुक्त की टीम ने 13 सरकारी अधिकारियों के यहां भी रेड डाली है। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये के कीमती सामान और प्रॉपर्टीज दस्तावेज बरामद हुए हैं।

मंगलवार को लोकायुक्त की ओर से 200 से अधिक अधिकारियों ने बेंगलुरु में तीन स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। बल्लारी, कोप्पल, चिक्काबल्लापुरा, मैसूरु, कोलार जिला और धारवाड़ शहर में दो-दो स्थानों पर अलग से छापेमारी की जा रही है।

अधिकारियों ने बेसकॉम के कार्यकारी अभियंता के अलावा, कलबुर्गी में जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ), एक मिल्क को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सीईओ, रिजर्व वन अधिकारी, भूविज्ञानी, सेवानिवृत्त वाइस चांसलर, लेक्चरर, स्टोरकीपर, बागवानी विभाग के उप निदेशक और नगर पालिका आयुक्त सहित कई अन्य अधिकारियों के आवासों पर भी छापेमारी की जा रही है।

3 किलो सोना और 28 किलो चांदी जब्त
सूत्रों से पता चला है कि बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (बेसकॉम) से जुड़े एक कार्यकारी अभियंता के यहां छापेमारी में उनकी पत्नी के नाम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है। अधिकारियों ने तीन किलोग्राम सोना, 28 किलोग्राम चांदी, 25 लाख रुपये मूल्य के हीरे, 6 लाख रुपये नकद और 1.5 करोड़ रुपये मूल्य के एंटीक कलेक्शन बरामद किए।


Share

Related posts

बिहार विधानसभा में हंगामा: ‘खून की होली खेली गई’ के लगे नारे, सदन छोड़कर निकले CM नीतीश

samacharprahari

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने 15 राज्यों के प्रभारी बदले

samacharprahari

महाराष्ट्र में निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण पर रोक!

Amit Kumar

पाकिस्तान की मस्जिद में विस्फोट, 4 की मौत

Prem Chand

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्रवार योजना बनाई जाए: कलेक्टर संजय यादव

Prem Chand

अलबामा के बर्मिंघम में गोलीबारी: चार लोगों की मौत, 18 अन्य घायल

Prem Chand