नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे वाले वीडियो पर बीजेपी-कांग्रेस उलझी
डिजिटल न्यूज डेस्क, ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अफने बेटे के वायरल वीडियों को लेकर अब बैकफुट पर आ गए हैं। उनके बेटे की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। तोमर के मामले में अब तीसरा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को कनाडा के व्यापारी ने जारी किया है, जिसमें 10000 करोड़ का मामला बता रहा है। वह कह रहा है कि यह 100, 500 नहीं, बल्कि 10 हजार करोड़ की डील है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है, तो वहीं, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने चुप्पी साध रखी है। ग्वालियर में आमसभा के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोमर से जब पत्रकारों ने सवाल किया. तो वह भागने लगे। उन्होंने विपक्ष के आरोपों का भी जवाब नहीं दिया। उनके बेटे देवेंद्र सिंह तोमर के वायरल वीडियो में करोड़ों रुपयों के लेन- देन की बातें हो रही हैं।
दरअसल, भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी हमेशा से कांग्रेस पर हमलावर रही है। लेकिन एक वायरल वीडियो ने उसे बैकफुट पर ला दिया है। विधानसभा चुनाव में नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह कथित तौर पर एक व्यक्ति के साथ वीडियो कॉल पर 500 करोड़ रुपये की डील के बारे में बात करते नज़र आ रहे हैं। कम से कम कांग्रेस ने तो ऐसा ही आरोप लगाया है। हालांकि इन वीडियोज की सत्यता की पुष्टि समाचार प्रहरी.कॉम नहीं करता है।
हमने नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का वीडियो दिखाया था जिसमें वह करोड़ों रुपए की हेरफेर की बात कर रहा था।
हालांकि, वीडियो की बिना जांच कराए BJP ने इसे फेक बता दिया।
अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति कह रहा है- तोमर परिवार गांजे की खेती में पैसा लगाना चाहते हैं। ये… pic.twitter.com/zgyJLMCW3Z
— Congress (@INCIndia) November 14, 2023
कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया, “मोदी सरकार के चहेते मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बेटा बड़ी-बड़ी डीलिंग कर रहा है। पहले ‘100 करोड़’ की डील का वीडियो वायरल हुआ। अब ‘500 करोड़’ की डीलिंग का वीडियो वायरल है। मंत्री का बेटा करोड़ों की डील कर रहा है और ईडी, सीबीआई, आईटी तमाशा देख रही हैं। सबसे बड़ी डीलिंग ये है।”
