ताज़ा खबर
Top 10खेलराज्य

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफ़ी: जापान को 4-0 से हरा कर भारत ने जीता ख़िताब

Share

दूसरी बार बना चैंपियन

डिजिटल न्यूज डेस्क, रांची। भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को खेले गए एकतरफ़ा फाइनल मुकाबले में जापान को 4-0 से हराकर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया। भारत ने इससे पहले 2016 में सिंगापुर में अपना पहला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। वहीं, जापान 2013 और 2021 का विजेता है।
रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला गया। भारतीय टीम ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। भारत के लिए संगीता कुमारी (17वां मिनट), नेहा (46वां मिनट), लालरेमसिआमी (57वां मिनट) और वंदना कटारिया (60वां मिनट) ने गोल दागे। संगीता और वंदना ने मैदानी गोल दागे जबकि नेहा और लालरेमसियामी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किए।

पहला हाफ खत्म होने तक जापान को कई पेनल्टी शूटआउट मिले, लेकिन सविता ने सारे पेनल्टी विफल कर दिए और गोल होने से बचा लिया। तीसरे क्वार्टर में भारत ने दूसरा गोल किया। इसके बाद लालरेम्सियामी और वंदना कटारिया ने अंतिम क्षणों में दो और गोल कर दिए, जिससे भारत की जीत पक्की हो गई।

जीत के बाद हॉकी इंडिया ने ट्वीट पर भारतीय टीम को बधाई दी। साथ ही प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की। सहयोगी स्टाफ के हर सदस्य को भी 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।


Share

Related posts

महिला कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति करेगी कांग्रेस

samacharprahari

पश्चिम रेलवे ने ओलंपिक चैंपियन्स का सत्कार किया, रैंक में पदोन्नति दी

samacharprahari

जम्मू: आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद

samacharprahari

चार साल में बचाए 5 हजार करोड़, फिर भी रेलवे को हो रहा है घाटा

samacharprahari

मुंबई बम विस्फोट मामले में दो आरोपियों को राहत

Prem Chand

आईपीएल की दो नई टीमों से बीसीसीआई को होगी मोटी कमाई

samacharprahari