ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10भारतलाइफस्टाइलसंपादकीय

ये जो खबरें हैं ना…. 4

Share

चौकीदारी का ही काम किया है भिया…

 

चोरों के सरदार ने चौकीदारी का ही तो काम किया है भिया। मिया चौकीदार जो है, अपने कॉर्पोरेट मालिकों की जेब नहीं कटने देगा….गरीबों की तिजोरी भले ही उड़ा ले जाए….

खैर बनिया निजाम ने 70 साल बाद किसानों और जवानों को आपस में भिड़ा दिया है और खुद लेजर बीम की तरंगों पर संगीत लहरियों का मजा काट रिया है। अरे हां…., सुनो….चौकीदार ह… रामी, हमारे जवानों की सैलरी भी काट रिया है….

आप पूछोगे, मैं जे बात दावे के साथ कैसे कह सकता हूं भला…जे बात है….तो भिया आप खुद ही सेना और अर्धसैनिक बल में काम करनेवाले किसी भी जवान से पूछ ल्यो…

वही असल बात बताएगा कि कोरोना काल में उनका अब तक कितना रुपैया जबरन काटा गया है इस निजामशाही में…. इनकी सैलरी जो है…वह जबरन काट कर ही मिल रई है….

वइसे सच कहूं, तो कह ही देता हूं…कुछो दिन पहिले हमई से एक इस्पेसल टरेन में इक सीआरपीएफ का जवान भेटाय गया था….वह कहने लगा कि उन लोगों को सरकार निजामशाह की तरफ से कउनौ बेनिफिट नहीं मिल रहा है…..टैक्स बेनिफिट भी भी तो नहीं मिलता।

कोरोना माई के भौकाल के लिए जवानों के बैंक खातों से जबरन 30-30 हजार रुपैया कट चुका है और जल्द ही 22 हजार रुपैया का टैक्स अलग से कटेगा। इस साल में उसकी जेब से 55 हजार रुपया जबरन घसीट गया….औरंगजेब की सरकार में जइसा होता था न…वइसा ही अब भी होई रहा है…..

खैर….चूना लगाइ के…..यह तो निचले स्तर पर काम करनेवाले जवान की परेशानी हुई। थर्ड, सेकेंड और फर्स्ट क्लास के अधिकारियों की क्या पूछें….वे बड़े लोग हैं…उनकी बड़ी बात होवे है….खुल कर नहीं बताते…


Share

Related posts

बेंगलुरु में 854 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी

Prem Chand

एमजी हेक्टर सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में लॉन्च

Prem Chand

2026 का ‘फंडिंग वॉर’: बॉन्ड के बाद इलेक्टोरल ट्रस्ट बना कॉरपोरेट का ‘पावर रूट’, भाजपा की झोली में 82% हिस्सा

samacharprahari

उत्‍तर प्रदेश में महंगा हो सकता है बिजली कनेक्शन लेना

samacharprahari

सेबी ने बायोकॉन के अधिकारी पर लगाया प्रतिबंध

Prem Chand

भूमि सौदे के मामले में खडसे को राहत

samacharprahari