ताज़ा खबर
OtherTop 10खेलताज़ा खबर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

Share

नई दिल्ली। दुनिया के दिग्गज खिलाडियों में से एक और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा आप सभी के प्यार और समर्थन का शुक्रिया जो मुझे हमेशा हासिल हुआ। उन्होंने लिखा,’शाम को 7 बजकर 29 मिनट पर ये समझें कि मैं रिटायर हो गया हूं।’ हालांकि धोनी आईपीएल में खेलते रहेंगे।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। धोनी ने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की है। बता दें कि धोनी टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बैकग्राउंड में उनके फेवरेट सिंगर किशोर कुमार का गाया हुआ गाना, ‘मैं पल दो पल का शायर हूं…’ बज रहा है। धोनी ने इस गाने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच पिछले साल जुलाई में खेला था। वर्ष 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी, और वो ही धोनी का आखिरी इंटरनेशनल मैच था।

उल्लेखनीय है कि एम. एस. धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में एक रहे हैं। वो दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाई है। धोनी की कप्तानी में भारत ने वर्ष 2007 टी20 वर्ल्ड कप, वर्ष 2011 वर्ल्ड कप और वर्ष 2013 चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता है। धोनी हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग खेलेंगे। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और आईपीएल के 13वें सीजन के लिए ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंच चुके हैं। वर्ष 2019 में इंग्लैंड में आयोजित वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के बाद से ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं।

 


Share

Related posts

BMC Election 2026: 15 जनवरी को वोटिंग, मुंबई मनपा चुनाव से बदलेगी महाराष्ट्र की राजनीति

samacharprahari

कंगना पहुंची हाईकोर्ट, कार्यालय के ‘अवैध’ विध्वंस पर बीएमसी से मांगे 2 करोड़

samacharprahari

बालासाहेब ठाकरे के समाधि स्थल पर झड़प मामले में अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज

samacharprahari

अलबामा के बर्मिंघम में गोलीबारी: चार लोगों की मौत, 18 अन्य घायल

Prem Chand

400 से ज्यादा विदेशी पासपोर्ट धारकों को गाजा छोड़ने की इजाजत

Prem Chand

रिलायंस इंडस्ट्रीज में 15 अरब निवेश करेगा अरामको

samacharprahari