Samachar Prahari
Other

ट्रिपल इंजन सरकार में खींचतान, खतरे में महाराष्ट्र सरकार !

Share

मुंबई, 4 अक्टूबर : महाराष्ट्र में शिंदे-फडणवीस-पवार की ट्रिपल इंजन सरकार में खराबी की खबरें आ रही हैं। चर्चा है कि उप मुख्यमंत्री अजित पवार नाराज हैं। खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं। शिंदे-फडणवीस दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। सत्ता के गलियारों में यह चर्चा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के बीच पिछले कई दिनों से खींचतान चल रही है। अजित पवार बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में भी नहीं गए हैं। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अजित पवार की तबीयत ठीक नहीं है। हालांकि शिंदे और फडणवीस के दिल्ली रवाना होने के बाद अपने सरकारी बंगले ‘देवगिरी’ पर अपने मंत्रियों के साथ बैठक की। इससे पहले गणेश उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री के सरकारी बंगले पर गणपति दर्शन के लिए अमित शाह, जे.पी. नड्डा समेत तमाम देशी-विदेशी लोग पहुंचे, लेकिन अजित पवार वहां नहीं गए थे।


Share

Related posts

तेजिंदर बग्गा के खिलाफ मोहाली कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

Prem Chand

बाइकबोट पोंजी घोटाला: ED ने 394 करोड़ की संपत्ति अटैच की

samacharprahari

सीडीएस से सैनिकों के खाने, कपड़ों को लेकर राहुल गांधी ने दागे सवाल

samacharprahari

Leave a Comment