ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

सुरक्षा में कटौती पर बोले शिवपाल – ‘भाजपा से यही उम्मीद थी’

Share

लखनऊ। प्रगतिवादी समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार पर उनकी सुरक्षा कम करने को लेकर निशाना साधा और कहा कि भाजपा से यही ‘उम्मीद’ थी और अब डिंपल यादव की जीत का अंतर (मैनपुरी उपचुनाव में) और बढ़ जाएगा। मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में पांच दिसंबर को मतदान और आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनके प्रतिनिधित्व वाली मैनपुरी सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पार्टी की उम्मीदवार हैं।
डिंपल के लिए प्रचार कर रहे यादव से जब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा कम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘भाजपा से इसकी उम्मीद थी और अब जनता और पार्टी के कार्यकर्ता मेरी सुरक्षा करेंगे।’
बता दें कि यूपी सरकार की ओर से शिवपाल यादव की सुरक्षा में कटौती के इस फैसले के बाद भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच


Share

Related posts

बॉम्बे हाई कोर्ट ने गैंगरेप आरोपियों की सजा को बदला

samacharprahari

कबाड़ नीति घोषित करे सरकारः फाडा

samacharprahari

लखीमपुर गैंगरेप: अखिलेश यादव बोले- झकझोरने वाली घटना, बीजेपी राज में उत्पीड़न चरम पर

samacharprahari

Transgenders In Armed Forces: फौज में ट्रांसजेंडर्स के लिए भर्ती होने का रास्ता साफ

samacharprahari

अमेठी में किशोरी को घर में घुसकर जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत, आठ के खिलाफ FIR

samacharprahari

वाराणसी में दिनदहाड़े गोलीबारी, रामपुर-अमरोहा में पीट पीटकर हत्या

samacharprahari