Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10दुनियाभारतराज्य

यूक्रेन का दावा, मार गिराए रूस की पांच क्रूज मिसाइलें

Share

गोलाबारी से परमाणु संयंत्र को भारी नुकसान

कीव। यूक्रेन के जपोरीजिया परमाणु संयंत्र को गोलाबारी में भारी नुकसान हुआ है। हालांकि संयंत्र के संवेदनशील हिस्से पर कोई गोला नहीं गिरा। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आइएईए) की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

आइएईए के प्रमुख रफाएल ग्रोसी के नेतृत्व में हाल ही में विशेषज्ञ दल ने यूरोप के इस सबसे बड़े परमाणु संयंत्र का दौरा किया था। मार्च से यहां रूसी सेना का कब्जा है, जबकि डेनिप्रो नदी के क्षेत्र में यूक्रेनी सेना काबिज है। दोनों ओर से गोलाबारी हो रही है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि गोलाबारी से परमाणु ईंधन के गोदाम, रेडियो एक्टिव कचरे के गोदाम और अलार्म सिस्टम वाली इमारत को नुकसान हुआ है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने स्थिति को विस्फोटक बताया है।

गुटेरस ने कहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम नहीं उठाए गए, तो भीषण हादसा हो सकता है। उन्होंने संयंत्र और आसपास के क्षेत्र को सैन्यमुक्त क्षेत्र बनाए जाने को जरूरी बताया है।

रूस के राजदूत वैसिली नेबेंजिया ने कहा है कि संयंत्र से रूस की सेना के हटते ही वहां यूक्रेन की सेना काबिज हो जाएगी, जिससे वहां पर खतरा और बढ़ जाएगा।


Share

Related posts

कुर्सी से नहीं उठी नर्स तो नाराज हो गए माननीय

samacharprahari

जहाज उड़ाने से पहले पता चला ‘पियक्कड़’ हैं पायलट

Girish Chandra

कोस्टल रोड का उद्घाटन, कल से आवाजाही शुरू

samacharprahari

Leave a Comment