Samachar Prahari
OtherPoliticsताज़ा खबरभारतराज्य

मराठा समाज के बड़े नेता विनायक मेटे का सड़क हादसे में निधन

Share

मुंबई। मराठा समाज के बड़े नेता और शिवसंग्राम के प्रमुख विनायक मेटे का सड़क हादसे में निधन हो गया। सड़क हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर सुबह हुआ। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार समेत कई नेताओं ने खेद जताया।
सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना रविवार सुबह करीब सवा पांच बजे रायगढ़ जिले के रसायनी थाना क्षेत्र के मडप सुरंग के पास हुई।

दुर्घटना के समय कार में एक अन्य व्यक्ति और उनका ड्राइवर था। मडप सुरंग के पास एक वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

नवी मुंबई के कामोठे के निजी अस्पताल में सभी घायलों को ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मेटे को मृत घोषित कर दिया।
मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले के रहने वाले पूर्व विधान परिषद सदस्य 52 वर्षीय विनायक मेटे को मराठा आरक्षण का समर्थक माना जाता है। वह एक बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई जा रहे थे, उसी समय यह हादसा हो गया।


Share

Related posts

केंद्र ने ब्लॉक किए 16 यूट्यूब न्यूज चैनल, राष्ट्रीय सुरक्षा पर फैला रहे थे अफवाह

Prem Chand

सीबीआई जांच पर लगी पाबंदी हटेगी, बढ़ेंगी विपक्ष की मुश्किलें

samacharprahari

एनआईए ने साकिब नाचन को हिरासत में लिया

samacharprahari

Leave a Comment