ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

दो साल में 94 यूट्यूब चैनल्स और 747 यूआरएल ब्लॉक

Share

वर्ष 2021 से 2022 में फर्जी खबरों के नाम पर सरकारी निर्देश पर बंद किए गए

मुंबई। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2021 से वर्ष 2022 की अवधि में फर्जी खबरों तथा देश के लिए अहितकर सामग्री प्रकाशित करने के मामले में 94 यूट्यूब आधारित समाचार चैनलों और 19 सोशल मीडिया अकाउंट्स, वेबसाइट्स एवं ऐप को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि फर्जी समाचारों का भंडाफोड़ करने के लिए नवंबर 2019 में मंत्रालय ने पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) में एक तथ्यान्वेषी इकाई (एफयूसी) भी स्थापित की थी।
इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने भी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69क के तहत सामग्री के संबंध में 2021 से 2022 तक सोशल मीडिया मध्यस्थों संबंधी 747 यूआरएल को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं।


Share

Related posts

यूपी में एनकाउंटर्स पर जश्न, अधिकारियों को मिलता है प्रमोशन !

samacharprahari

महाराष्‍ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित

Prem Chand

बिलकिस बानो गैंगरेप: सुप्रीम कोर्ट ने 11 दोषियों को दो हफ़्ते के भीतर सरेंडर करने को कहा

samacharprahari

इजराइल ने चार फलस्तीनियों को मुठभेड़ में मार गिराया

Vinay

ट्रेन में फायरिंग का आरोपी जवान मेंटली ठीक था:चार्जशीट में खुलासा

samacharprahari

केजरीवाल पर तीसरी बार हमला

Prem Chand