ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

उत्तर प्रदेश की होगी वैश्विक ब्रांडिंग!

Share

विदेश दौरों पर जाएंगे सरकार के मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने जनवरी 2023 में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले राज्य की ‘वैश्विक ब्रांडिंग’ करने की खातिर वृहद योजना तैयार की है। इस समिट के जरिए 10 लाख करोड़ के विदेशी निवेश आने की संभावना है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, जनवरी 2023 में आयोजित होने वाली ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के लिए राज्य सरकार ने बड़ी कार्य योजना तैयार की है।

सितंबर से नवंबर महीने में सूबे के सभी मंत्री करीब 12 देशों का दौरा और रोड शो करेंगे।

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में मंत्रियों का दल अलग-अलग देशों में रोड शो आयोजित करेगा और उत्तर प्रदेश की क्षमताओं और संभावनाओं से विदेशियों का परिचय कराएगा। ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी जल्द ही विदेश दौरे पर जाएंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि सिंगापुर ने ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ के लिए ‘फर्स्ट कंट्री पार्टनर’ बनने की इच्छा जताई है। वर्ष 2018 के निवेशक सम्मेलन में नीदरलैंड, जापान, स्लोवाकिया, फिनलैंड, चेक रिपब्लिक, मॉरीशस, थाईलैंड, नेपाल, बेल्जियम भी कंट्री पार्टनर रहे थे।

इन देशों के साथ-साथ ब्रिटेन, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, स्वीडन, सिंगापुर, नीदरलैंड, इजराइल, फ्रांस, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, मॉरीशस, रूस और ऑस्ट्रेलिया में रोड शो होगा।


Share

Related posts

बिजली बिल माफी की मांग को लेकर भाजपा का जेल भरो आंदोलन

samacharprahari

खुदरा मुद्रास्फीति जुलाई महीने में बढ़कर 6.93 प्रतिशत पहुंची

samacharprahari

लिविंगार्ड ने लॉन्च किया नया फेस मास्क

samacharprahari

मुंबई की सोसायटी में जमीन धंसी, उसमें समा गई एक कार

samacharprahari

कॉलेज में एडमिशन दिलाने का झूठा वादा कर प्रोफेसर ने ठगे लाखों रुपए, गिरफ्तार

Prem Chand

कांग्रेस के ‘संकटमोचक’ के 15 ठिकानों पर सीबीआई का छापा, 50 लाख रुपये बरामद

samacharprahari