ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10एजुकेशनऑटोटेकताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

पारदर्शी सरकार में शिकायतों के निबटारे में विलंब

Share

सीआईसी के समक्ष 26,500 से अधिक अपीलें, शिकायतें लंबित : कार्मिक मंत्रालय

मुंबई। भाजपा की पारदर्शी और तत्काल फैसले लेनेवाली सरकार ने संसद में बताया है कि केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के समक्ष अब तक 26,500 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सीआईसी के आंकड़े बताते हैं कि उसके पास 18 जुलाई 2022 तक 26,518 अपीलें और शिकायतें लंबित हैं। सूचना का अधिकार कानून के तहत दिए गए आवेदनों के राज्यवार आंकड़ों का प्रबंधन संबंधित राज्य सरकारें करती हैं।

उन्होंने कहा कि सभी राज्यों से ऑनलाइन आईटीआई का कार्यान्वयन करने की व्यवहार्यता देखने का अनुरोध किया गया है। राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) से राज्य सरकारों को सॉफ्टवेयर और सोर्स कोड जैसे टेक्नोलॉजी आधारित सहयोग प्रदान करने को कहा गया है। राज्य स्तर पर आईटीआई के आवेदन ऑनलाइन दाखिल करने के उद्देश्य से वेबपोर्टल बनाने के लिए यह जरूरी हैं।


Share

Related posts

अयोध्या की सीमाएं सील, एसपीजी ने संभाला मोर्चा, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

samacharprahari

बीजेपी के विधायक कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

samacharprahari

किराना स्टोर, छोटे और मध्यम उद्यमों को मिलेगा डिजिटल प्लैटफॉर्म

Prem Chand

‘कोयला बचाने हीरा गंवाया’: सरकार की टैक्स नीति से नाराज FII का महा-पलायन, 17 महीनों में शेयर बाजार से निकले ₹3.9 लाख करोड़

samacharprahari

शाह और पवार की मुलाकात से महाराष्ट्र की सियासत गरम

samacharprahari

अब झुकेगा ‘पुष्पा’: अभिनेता अल्लू अर्जुन पर आचार संहिता के उल्लंघन में केस दर्ज, जानिए क्या है मामला

Prem Chand