ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ेगी देशमुख की मुश्किलें

Share

बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वझे बनेंगे सरकारी गवाह, स्पेशल कोर्ट में दी अर्जी

मुंबई। राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुश्किलें बढ़ सकती है। बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वझे ने गुरुवार को स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में एक अर्जी दायर की है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वझे ने देशमुख समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ सरकारी गवाह बनने और माफी का अनुरोध किया है। वझे ने अपने वकील के जरिए कोर्ट में दाखिल की गई अर्जी में कहा है कि वह मामले से संबंधित सभी तथ्यों का खुलासा करना चाहता है। इस मामले में 23 जून को सुनवाई होगी।
इसके पहले स्पेशल सीबीआई कोर्ट में एक अर्जी देकर वझे ने भ्रष्टाचार के एक मामले में सरकारी गवाह बनने की गुहार लगाई थी। वझे फ़िलहाल न्यायिक हिरासत में है। उसे पिछले साल मार्च में एंटीलिया के पास से विस्फोटक भरा एक वाहन बरामद होने और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।


Share

Related posts

स्टेशन मास्टर से झगड़े के बाद गेटमैन ने रोक दी ट्रेन

Prem Chand

Govt hikes excise duty on petrol and diesel by Rs 3 per litre

Admin

वंदे भारत की टक्कर से बच्चे की मौत

Prem Chand

रामराज्य में छलकते जाम: हिंदूवादी सरकार के राज में शराब से चमकती अर्थव्यवस्था!

samacharprahari

गढ़चिरौली में नक्सलियों का पुलिस पर हमला

Prem Chand

ईरान पर अमेरिकी हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन : रूस

Prem Chand