ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरदुनियाबिज़नेस

मंदी के मुहाने पर खड़ा है अमेरिका, टालना बड़ा ही मुश्किल

Share

गोल्डमैन के एक्सपर्ट ने ग्लोबल इकोनॉमी संकट की चेतावनी दी

नई दिल्ली। गोल्डमैन सॉक्स के सीनियर चेयरमैन लॉयड ब्लैंकफिन ने वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक डरावनी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि अमेरिका आर्थिक मंदी के मुहाने पर खड़ा है। यहां बहुत ही बड़ा खतरा बन रहा है। ब्लैंकफिन ने सीबीएस के फेस द नेशन कार्यक्रम में रविवार को कहा, ‘यदि मैं एक बड़ी कंपनी चला रहा होता, तो मैं इसके लिए बिलकुल तैयार होता। यदि मैं उपभोक्ता होता, तो भी मैं इसके लिए तैयार हो जाता।’

सूत्रों के अनुसार, लॉयड ब्लैंकफिन ने कहा कि मंदी ‘केक में बेक की हुई’ नहीं होती और इसे टालने का रास्ता काफी संकरा होता है। उन्होंने कहा कि फेडरल रिजर्व के पास महंगाई को कम करने के लिए बेहद पावरफुल टूल है और इसका बेहतर इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

ग्रोथ का अनुमान घटाया
बता दें कि गोल्डमैन की इकॉनमिक टीम ने इस साल के लिए अमेरिकी ग्रोथ के अनुमान में कटौती कर दी है। इकोनॉमिस्ट जैन हैजिअस ने अमेरिका की जीडीपी ग्रोथ को 2.6 फीसदी से घटाकर 2.4 फीसदी कर दिया है, जबकि वर्ष 2023 के ग्रोथ अनुमान को भी 2.2 फीसदी से घटाकर 1.6 फीसदी कर दिया है।
रिपोर्ट ने इसे एक ‘जरूर ग्रोथ स्लोडाउन’ कहा है। हालांकि यह भी कहा है कि महंगाई दर पर लगाम लग सकती। इस स्लोडाउन से बेरोजगारी के आंकड़ों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन गोल्डमैन इसे लेकर आशान्वित है कि बेरोजगारी में तेज वृद्धि को टाला जा सकता है।


Share

Related posts

अपने कामकाज के घंटों में लचीलापन चाहते हैं ज्यादातर भारतीय कर्मचारी : रिपोर्ट

Prem Chand

नांदेड़ के अस्पताल में 48 घंटे में 31 मौत, 16 मासूम बच्चे भी शामिल

Prem Chand

सुकमा में IED धमाके में कोबरा बटालियन के अफसर की मौत, 10 कमांडो घायल

samacharprahari

निर्वाचन आयोग साथ है तो भाजपा चुनावों में  ‘आत्मनिर्भर’:  सिब्बल     

samacharprahari

चक्रवात ‘सितरंग’ मचा रहा तबाही,बांग्लादेश में सात लोगों की मौत

Prem Chand

मुकदमा लंबित होने पर आरोपी को अनिश्चित काल तक कैद में नहीं रखा जा सकता : अदालत

Prem Chand