ताज़ा खबर
Other

उद्धव को चुनौती दे फंसीं नवनीत राणा, बेल के खिलाफ अपील करेगी महाराष्ट्र सरकार!

Share

मुंबई, 8 मई 2022। बेल पर हाल ही में जेल से रिहा हुईं सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र सरकार राणा दंपति की बेल को चुनौती देने पर विचार कर रही है। दरअसल महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का ऐलान करने पर जेल गईं सांसद नवनीत राणा ने बेल पर बाहर आने के बाद एक बार फिर से शिवसेना पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक लड़ाई है और वह इसे जारी रखेंगी। इसके साथ ही उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे को अपने मुकाबले चुनाव लड़ने की भी चुनौती दी।

अदालत ने राणा दंपति को बेल देते हुए कहा था, ‘आरोपियों के समक्ष यह शर्त होगी कि वे जेल से निकलने के बाद हनुमान चालीसा विवाद को लेकर बात नहीं करेंगे।’ इस शर्त के बाद भी नवनीत राणा ने कहा, ‘मैं उद्धव ठाकरे को चुनौती देती हूं कि यदि वे चाहें तो मेरे खिलाफ किसी भी क्षेत्र से चुनाव लड़ लें। मैं आपके खिलाफ चुनाव लड़ूंगी और दिखा दूंगी कि महिला की शक्ति क्या होती है।’


Share

Related posts

गोल्डन वीजा रूट धनकुबेरों पर मेहरबान

Prem Chand

सैट से चंदा कोचर को राहत

samacharprahari

अमेजॉन को राहत नहीं, फ्यूचर मामले की सुनवाई टली

samacharprahari

83 वर्षीय शरद पवार ने भरी हुंकार, कहा- पार्टी और चुनाव चिन्ह जाने का मतलब यह नहीं कि संगठन खत्म हो गया

samacharprahari

ओबीसी में क्रीमीलेयर आर्थिक आधार पर तय नहीं हो सकताः कोर्ट

samacharprahari

डीआरडीओ ने किया पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण

samacharprahari