Samachar Prahari
Other

शनिवार को हजारों लोगों के बीच हनुमान चालीसा पढ़ेंगे राज ठाकरे

Share

मुंबई। महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर जारी राजनीति के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) चीफ राज ठाकरे ने एक बड़ा ऐलान किया है। मनसे चीफ ने कहा है कि वे 16 अप्रैल यानी हनुमान जयंती के मौके पर पुणे में हनुमान चालीसा का महापाठ करने वाले हैं। इस बाबत मनसे ने बकायदा एक पोस्टर जारी कर राज ठाकरे द्वारा की जाने वाली इस महाआरती में शामिल होने का एलान किया है।

पोस्टर में राज ठाकरे को हिंदू जननायक बताया गया है। उनका गेटअप बालासाहेब ठाकरे की तरह दिखाई दे रहा है। यह महाआरती पुणे के मारुति चौक पर शाम 6 बजे होगी। हनुमान जी की महा आरती को भव्य बनाने के लिए मनसे ने तैयारियां शुरू कर दी है। MNS का दावा है कि इस महा आरती में सिर्फ मुंबई से ही नहीं महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों ने मनसे कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होने वाले हैं।

पुणे, मनसे का गढ़ है और यही वजह है कि यहां भारी तादाद में मनसे कार्यकर्ताओं के जमा होने की बात कही जा रही है।


Share

Related posts

गुजरात तट पर पाकिस्तानी नाव से 280 करोड़ रूपये की हेरोइन जब्त, नौ गिरफ्तार

Prem Chand

महंगे ईंधन ने बढ़ाई थोक महंगाई

samacharprahari

वैश्विक तनाव के बीच नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का शंखनाद, 11 देशों के मंच पर व्यापार, तकनीक और खाद्य सुरक्षा पर भारत का दांव

samacharprahari

Leave a Comment