ताज़ा खबर
Otherराज्य

ड्यूटी के दौरान रेलवे वर्कशॉप में इलेक्ट्रिशियन की मौत

Share

मुंबई। वेस्टर्न रेलवे के लोअर परेल वर्कशॉप में एक इलेक्ट्रिशियन की कार्य के दौरान गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद रेल कर्मचारियों ने रोष जताया है। हालांकि इस घटना को लेकर जहां रेल प्रशासन ने किसी तरह के विरोध प्रदर्शन से इनकार किया है, तो वहीं रेल यूनियनों ने दावा किया कि वर्कशॉप परिसर में नाराज रेलकर्मियों ने अपने साथी कर्मी की मौत को लेकर सवाल उठाए हैं।
पश्चिम रेलवे प्रशासन के मुताबिक, 20 जनवरी को इलेक्ट्रिशियन संतोष गुंजाल (44 वर्ष) दुर्घटना का शिकार हो गए। वह कोच की मरम्मत के दौरान फिसलकर गिर गए थे। उन्हें कर्मचारियों के लिए बनाई गई डिस्पेंसरी में ले जाया गया, जहां से उन्हें जगजीवन राम अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।


Share

Related posts

त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में हथियारों का जखीरा पकड़ा गया

samacharprahari

कॉरपोरेट बिचौलियों के साथ मिल कर ‘खेल’

samacharprahari

बॉम्बे हाई कोर्ट से वरवर राव को राहत

samacharprahari

11 साल बाद आया फैसला, डॉ. दाभोलकर की हत्या मामले में दो को उम्रकैद

samacharprahari

आगरा में करोड़ों की संपत्ति का मालिक है सस्पेंडेड लेखपाल

samacharprahari

विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने कसीनो और चिटफंट महाराष्ट्र संशोधन समेत 5 विधेयक पेश किए

samacharprahari