ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेसभारतराज्य

विधानसभा चुनाव में नकली करेंसी का फैला जाल!

Share

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 5 को दबोचा
81 हजार से ज्यादा नकली नोट मिले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले नकली करेंसी की एक खेप को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बुधवार को पुलिस टीम ने तालकटोरा पुलिस थाना क्षेत्र के आलमनगर पुल से इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने नकली करेंसी चलानेवाले गिरोह के मास्टरमाइंड सलमान उर्फ़ आफ़ताब को उसके 4 साथियों के साथ पकड़ा है। गिरोह के पास से 81,550 रुपये मूल्य के जाली नोट, कलर प्रिंटर, बांड पेपर समेत अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि यह गिरोह रिफा हसियामऊ कॉलोनी में किराये का मकान लेकर जाली नोटों का धंधा कर रहा था।

डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा ने बताया कि पुलिस ने नकली नोटों की डिलीवरी करने आए फेक करेंसी के मास्टरमइंड सलमान, मुबस्सिर, अरबाज, सावेज और राहुल को आलमनगर फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया। इनके पास से 500, 200, 100, 50 और 20 रुपये की नकली नोटों की 81,550 फेक करेंसी बरामद की गई है।

आरोपियों ने पुलिस के पकड़े जाने के डर से काफी करेंसी को जला दिया था। ग्रामीण इलाकों में फैले अपने वेंडर्स को यह गिरोह 60 हजार की फेक करेंसी चलाने के बदले असली 10 हजार रुपये की रकम देता था। इन नकली नोटों को आगामी चुनाव में भी खपाए जाने की योजना थी।


Share

Related posts

इटारसी में पकड़ा गया पत्नी का हत्यारा

Vinay

छत्तीसगढ़ में चट्टान धंसने से तीन मजदूरों की मौत, दो घायल

samacharprahari

नवी मुंबई हवाईअड्डे के नामकरण को लेकर प्रदर्शन

Prem Chand

काबुल में लगातार दूसरे दिन विस्फोट, कई लोगों की मौत

Vinay

आम बजट से लगा निवेशकों को झटका, किसान औऱ नौकरीपेशा वर्ग मायूस

samacharprahari

बांद्रा स्टेशन से 260 किलोग्राम विदेशी सिगरेट जब्त

Prem Chand